जोगी कांग्रेस को एक और झटका, मुख्य प्रवक्ता सुब्रत, संजीव सहित मीडिया प्रभारी ने किया कांग्रेस प्रवेश

जोगी कांग्रेस को एक और झटका, मुख्य प्रवक्ता सुब्रत, संजीव सहित मीडिया प्रभारी ने किया कांग्रेस प्रवेश

जोगी कांग्रेस को एक और झटका, मुख्य प्रवक्ता सुब्रत, संजीव सहित मीडिया प्रभारी ने किया कांग्रेस प्रवेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: April 20, 2019 6:04 am IST

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सदस्यों का आय दिन कांग्रेस प्रवेश हो रहा है। इसी कड़ी में जोगी कांग्रेस के सक्रीय सदस्य और मुख्य प्रवक्ता सुब्रत डे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी. एल. पुनिया की उपस्थिति में कांग्रेस प्रवेश कर किया है।

ये भी पढ़ें –बसपा प्रत्याशी ने कांग्रेस में किया प्रवेश, चुनावी मैदान से हटने के साथ ही प्रमोद दुबे के लिए मांगे वोट

ज्ञात हो कि सुब्रत डे के साथ ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रवक्ता संजीव अग्रवाल एवं छजका सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इस्माइल अहमद ने भी कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण कर ली है | इस विषय में पूछे जाने पर सुब्रत डे का कहना है कि कहा कि यह मेरी “घर वापसी” है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभारी हूँ जिन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुये पुनः घर वापसी की अनुमति दी है |
ये भी पढ़ें –मुस्लिम कैदी की पीठ पर लिख दिया “ओम”, जांच समिति गठित

छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता के लिये बेहद आवश्यक है कि विधानसभा के बाद अब लोकसभा में भी भाजपा शासन का अंत सुनिश्चित हो | भाजपा मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना मुख्य उद्देश्य’, इसके लिये तन, मन से कांग्रेस का काम करूँगा सुब्रत डे ने कांग्रेस प्रवेश के लिए उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजा, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के प्रति आभार व्यक्त किया है | इस दौरान प्रमुख रूप से आमितेश भारद्वाज, सुनील भूवाल उपस्थित थे ।


लेखक के बारे में