इलेक्शन कमीशन ने घोषित किए मध्यप्रदेश के नए स्टेट आइकॉन, गोविन्द नामदेव के साथ पलक मुछाल को भी मिली जगह
इलेक्शन कमीशन ने घोषित किए मध्यप्रदेश के नए स्टेट आइकॉन, गोविन्द नामदेव के साथ पलक मुछाल को भी मिली जगह
भोपाल। लोकसभा चुनाव के तहत मध्यप्रदेश इलेक्शन कमीशन ने प्रदेश के तीन गौरव को नए स्टेट आईकॉन घोषित किए हैं। जिनमें लोकप्रिय सिने व टीवी कलाकार गोविंद नामदेव ,इंदौर निवासी गायक, कलाकार व सामाजिक कार्यकर्ता पलक मुछाल के साथ ही साथ मिस एशिया पेसिफिक(बधिर )देशना जैन का नाम शामिल है। ![]()
ज्ञात हो कि कालका गोविन्द नामदेव का जन्म 3 सितंबर 1950 को सागर में हुआ था। गोविन्द नामदेव ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में डेविड धवन की फिल्म शोला और शबनम से की थी। उन्होंने हिंदी फिल्मों में कई तरीके के रोल अदा किये, जिसके लिए उन्हें कई सारे अवार्डों से भी सम्मानित किया गया। वह हिंदी सिनेमा में फिल्म बैंडिट क्वीन, विरासत,सत्या,कच्चे धागे, मस्त, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, सत्ता,सरफ़रोश, क़यामत जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं।
इंदौर निवासी पलक मुछाल न सिर्फ गायिकी के लिए बल्कि अपने अनूठे कार्य के लिए भी जानी जाती है। उन्होंने छोटे भाई पलाश मुच्छल के साथ भारत तथा विदेशो में सार्वजनिक मंच पर गाने गाकर ह्रदय पीड़ित छोटे बच्चो के इलाज के लिए चंदा इकट्ठा किया जिसके तहत मई 2013 तक ढाई करोड रुपयो का चंदा इकट्ठा कर 572 बच्चो की जान बचाने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान की है। पलक के इस समाज सेवा में योगदान के लिये उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज है। भारत सरकार और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है। सन 2011 में पलक ने हिन्दी फिल्मों में पार्श्व गायिका के रूप में गाना शुरु किया। उनके खासकर एक था टाइगर और आशिकी 2 फिल्मों के गानों की काफी सराहना हुई।

देशना जैन इस साल न केवल जयपुर में आयोजित मिस इंडिया (बधिर) प्रतियोगिता जीती बल्कि एशिया पेसिफिक(बधिर) की भी विजेता रहीं। इसके अलावा ताइवान के ताइपे में आयोजित मिस इंटरनेशनल (बधिर) प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहीं।

Facebook


