पुलिस और शराब तस्कर के बीच मुठभेड़, पुलिसकर्मी की मौत

पुलिस और शराब तस्कर के बीच मुठभेड़, पुलिसकर्मी की मौत

पुलिस और शराब तस्कर के बीच मुठभेड़, पुलिसकर्मी की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: February 24, 2021 4:17 pm IST

सीतामढ़ी, 24 फरवरी (भाषा) बिहार के सीतामढ़ी जिले में बुधवार सुबह मेजरगंज थाना अंतर्गत कुंवारी मदन गांव में पुलिस और शराब तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ में एक अवर निरीक्षक की मौत हो गई जबकि पुलिस ने तस्कर को मार गिराया।

मुठभेड़ के दौरान एक चौकीदार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में अवर निरीक्षक दिनेश राम की जान चली गई जोकि मेजरगंज थाना में तैनात थे। वहीं, मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में शराब तस्कर रंजन सिंह भी मारा गया है।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में जख्मी चौकीदार लालबाबू पासवान को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

भाषा सं अनवर शफीक


लेखक के बारे में