पूर्व मंत्री सचिन यादव की सांसद के भाई अजय पाल से मुलाकात की चर्चा जोरों पर

पूर्व मंत्री सचिन यादव की सांसद के भाई अजय पाल से मुलाकात की चर्चा जोरों पर

पूर्व मंत्री सचिन यादव की सांसद के भाई अजय पाल से मुलाकात की चर्चा जोरों पर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: June 11, 2020 10:17 am IST

अशोकनगर, मध्यप्रदेश। अशोक नगर पहुंचे पूर्व मंत्री सचिन यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भोपाल से अशोकनगर आते समय उनका काफिला BJP सांसद केपी यादव के शतेहरी फार्म पर भी रुका। सचिन यादव ने यहां सांसद के भाई अजय पाल से मुलाकात भी की जो चर्चा का विषय बन गई है।

पढ़ें- खास मुलाकात: कांग्रेस नेता अचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- हनुमान भक्त क…

हालांकि सचिन ने इसे सौजन्य भेंट बताया लेकिन राजनीति के लिहाज से ये मुलाकात चुनाव से जोड़ी जाने लगी है। दरअसल सांसद के पी यादव का परिवार मुंगवाली विधानसभा क्षेत्र में रहता है और मुंगवाली विधानसभा सीट से खुद सांसद केपी यादव चुनाव भी लड़ चुके है और हारे भी थे। अब जबकि इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है।

पढ़ें- प्रतिबंध के बाद भी मंदिर में हवन, संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष समेत…

बीजेपी की ओर से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए पूर्व विधायक ब्रजेन्द्र यादव का टिकट लगभग तय है। खबर है कि सांसद के भाई अजय पाल मुंगवाली विधानसभा से टिकिट की दावेदारी कर रहे है और इसीलिए सचिन यादव से उनकी मुलाकात को कई मायनों में देखा जा रहा है।

पढ़ें- MP में झूठ बोलने का प्रथम स्थान ‘शिवराज जी’ को, वायरल ऑडियो पर प्रे.

सचिन यादव ने इस बात को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि उनसे मेरा पारिवारिक नाता है इसलिए सौजन्य भेंट हुई है।


लेखक के बारे में