कांग्रेस आईटी सेल में फेरबदल का विवाद गहराया, बघेल-सिंहदेव में ठनी !

कांग्रेस आईटी सेल में फेरबदल का विवाद गहराया, बघेल-सिंहदेव में ठनी !

कांग्रेस आईटी सेल में फेरबदल का विवाद गहराया, बघेल-सिंहदेव में ठनी !
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 10, 2018 6:59 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में दो बड़े नेताओं के बीच तनातनी की खबर आ रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आईटी सेल के प्रभारी राजेन्द्र सिंह परिहार को हटाए जाने के मसले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के बीच ठन गई है। यही वजह है कि परिहार की पीसीसी से छुट्टी के तुरंत बाद नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस के दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर जमकर कहा-सुनी हुई है। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष बघेल दिल्ली पहुंच गए हैं। वे प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात करने वाले हैं। संभावना है कि इस मसले पर भी बघेल-पुनिया की चर्चा हो सकती है। उधर, सिंहदेव भी एक-दो दिनों में दिल्ली जा सकते हैं। हालांकि उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वे पारिवारिक कार्यों के सिलसिले में दिल्ली जा रहे हैं। 

प्रदेश कांग्रेस में आईटी सेल की नियुक्ति पर विवाद गहरा गया है। ऐनचुनाव के वक्त आईटी सेल में बदलाव को प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच मनमुटाव से जोड़कर देखा जा रहा है। राजेन्द्र सिंह परिहार नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के समर्थक माने जाते हैं और उनकी सहमति व सिफारिश पर परिहार को आईटी सेल का जिम्मा सौंपा गया था। ऐसे में अचानक सोमवार को आईटी सेल में बदलाव के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। 

पढ़ें- झारखंड में जबरन धर्मांतरण का आरोप, 7 महिलाओं समेत 16 गिरफ्तार

पार्टी में इस बात की चर्चा है कि राजेन्द्र सिंह परिहार काफी दिनों से निशाने पर थे। दरअसल, कुछ दिनों पहले पीसीसी में सलाहकार की भूमिका निभा रहे और बघेल के नजदीकी से विवाद हो गया था। इसके बाद से उन्हें हटाने की चर्चा शुरू हो गई। लेकिन सोमवार को आनन-फानन में आदेश निकालकर परिहार की जगह जयवर्धन बिस्सा को आईटी सेल का अध्यक्ष बना दिया गया, उससे नेता प्रतिपक्ष नाराज बताए जा रहे हैं। चर्चा तो यह भी है कि उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष को फोन अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। वे फिलहाल अंबिकापुर में है। वे बुधवार को रायपुर आएंगे और अगले दिन दिल्ली जाएंगे। संभावना है कि इस मसले पर वे पार्टी के शीर्ष नेताओं से चर्चा कर सकते हैं। हालांकि उनके कारीबियों का कहना है कि वे अपनी माताजी के स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे। 

उधर, पीसीसी के दोनों बड़े नेताओं के बीच विवाद को उस समय और हवा मिल गई जब, बघेल मंगलवार को सुबह-सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। कांग्रेस के मीडिया विभाग से जारी सूचना के मुताबिक वे प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया से मुलाकात कर शाम तक राजधानी लौट आएंगे। कहा जा रहा है कि वे आईटी सेल में नई नियुक्ति के संबंध उपजे विवाद से पुनिया को अवगत कराएंगे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.