उप्र में भतीजे ने किसान की गोली मारकर हत्या की

उप्र में भतीजे ने किसान की गोली मारकर हत्या की

उप्र में भतीजे ने किसान की गोली मारकर हत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: June 30, 2021 2:26 pm IST

मुजफ्फरनगर, 30 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक गांव में बुधवार को मामूली बात पर 50 वर्षीय किसान की उसके भतीजे ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के कुटबा गांव में हुई। पुलिस के अनुसार घटना के वक्त देवेदर सिंचाई के लिए खेत पर गया हुआ था। पुलिस ने बताया कि इस दौरान उसके भतीजे ने उसे रोका और कहा कि वह पहले ट्यूबवेल का इस्तेमाल करेगा।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों में विवाद हो गया और आरोपी ने देवेंदर को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि देवेंदर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाषा

नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में