गलवान घाटी में घायल जवान के पिता ने दी राहुल गांधी को नसीहत, बोले- शहादत पर न करें सियासत
गलवान घाटी में घायल जवान के पिता ने दी राहुल गांधी को नसीहत, बोले- शहादत पर न करें सियासत
नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में घायल सैनिक के पिता ने शहीद जवानों के मुद्दे पर सियासत करने पर नसीहत दी है। जवान के पिता ने राहुल गांधी को इस मुद्दे पर राजनीति करने से मना किया है।
पढ़ें- गरीब कल्याण रोजगार अभियान की लॉन्चिंग, 125 दिनों के मिशन में खर्च होंगे 50 हज…
दरअसल राहुल ने शुक्रवार को गलवान घाटी में झड़प के दौरान घायल हुए जवान के पिता का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ‘भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बचाने के लिए झूठ बोलते देखना दुखद है। अपने झूठ से हमारे शहीद जवानों का अपमान मत कीजिए।
पढ़ें- वायुसेना को मिले 123 नए अफसर, पासिंग आउट परेड के बाद जांबाजों ने दि…
इस ट्वीट के साथ राहुल ने जिस वीडियो को साझा किया, उसमें देखा जा सकता है कि जवान के पिता बता रहे हैं कि कैसे चीनी सैनिकों ने सेना के जवानों पर हमला किया और उनका सैनिक बेटा घायल होने की वजह से अस्पताल में भर्ती है
राहुल ने घायल हुए जवान के पिता बलवंत सिंह का वीडियो ट्वीट कर सरकार को घेरा था। वहीं, अब जवान के पिता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने राहुल को इस मुद्दे पर राजनीति करने से मना किया है।
पढ़ें- देश में 4 लाख के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, रिकवरी रे…
भारतीय सेना एक मजबूत सेना है और चीन को हरा सकती है। राहुल गांधी इसमें राजनीति न लाएं … मेरे बेटे ने सेना में लड़ाई लड़ी और आगे भी लड़ता रहेगा: घायल भारतीय सैनिक के पिता जिन्होंने #गलवान_घाटी में लड़ाई लड़ी थी (एमेच्योर वीडियो सोर्स) pic.twitter.com/EUeETWE55M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2020
वहीं, शनिवार सुबह घायल जवान के पिता बलवंत सिंह ने एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी को इस मुद्दे पर राजनीति करने मना किया है। जवान के पिता ने वीडियो जारी कर कहा है, ‘भारतीय सेना एक मजबूत सेना है और यह चीन को मुंहतोड़ जवाब देगी।
पढ़ें- पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक में शामिल होने ओवैसी को नहीं मिला आमंत्र…
राहुल गांधी इसमें राजनीति को लिप्त मत कीजिए। मेरे बेटे ने सेना में शामिल होकर लड़ाई लड़ी और वह इस लड़ाई को हमेशा जारी रखेगा।’

Facebook


