रास्ते से तार हटाने के विवाद में पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या

रास्ते से तार हटाने के विवाद में पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या

रास्ते से तार हटाने के विवाद में पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: November 2, 2020 3:57 pm IST

प्रतापगढ़ (उप्र), दो नवंबर (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां क्षेत्र में सोमवार की शाम रास्ते से तार हटाने के विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गाँव का रहने वाला राजेन्द्र सिंह (55) अपने बेटे अभय सिंह (22) के साथ सोमवार की शाम ट्रैक्टर पर धान लाद कर घर आ रहा था। घर के निकट चकरोड के ऊपर से गुजर रहे बिजली का तार टूट जाने से पड़ोसी रणविजय और नितिन से उनका विवाद शुरू हो गया।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान रणविजय ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से राजेन्द्र और उसके बेटे अभय की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक सहित अनेक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

भाषा सं सलीम आशीष

आशीष


लेखक के बारे में