मध्यप्रदेश में बेखौफ रेत माफिया, अवैध परिवहन रोकने खड़े अमले पर की फायरिंग

Ads

मध्यप्रदेश में बेखौफ रेत माफिया, अवैध परिवहन रोकने खड़े अमले पर की फायरिंग

  •  
  • Publish Date - February 15, 2018 / 06:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

मुरैना में एक बार फिर खनन माफियाओं ने रेत का अवैध परिवहन रोकने के लिए खडे़ अमले पर न केवल फायरिंग कर दी बल्कि पथराव भी किया, वहां कर्मचारियों ने जैसे तैसे चैकी के अन्दर छुपकर अपनी जान बचाई। फैरानी तो इस बात की है कि घटना की सूचना देने के बाद भी पांच घंटे तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। रात में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी दहशत में है। पहुंच

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे पर कांग्रेस में जंग, सत्यव्रत-बावरिया आमने-सामने

दरअसल रोज की तरह नेशनल हाइवे नंबर तीन पर बनी वन जांच चैकी पर फोरेस्टर सूबेदार सिंह कुशवाह अपने दो साथियों के साथ ड्यूटी कर रहे थे तभी उन्हें चम्बल नदी की ओर से पच्चीस से तीस रेत के भरे ट्रेक्टर आते दिखे उन्हें रोकने के लिए उन्होंने नुकीली प्लेट्स सड़क पर डाल दी, जैसे ही ट्रैक्टर वन चैकी के पास पहुंचे उन्होंने सड़क पर पढ़े प्लेट्स उठाकर ट्रॉली में डालने शुरू कर दिए। जिस पर सूबेदार ने रोकने की कोशिश की तो माफियाओं ने कट्टे से फोरेस्टर पर फायर ठोक दिया जब तक वहां मौजूद अमला कुछ समझ पाता मफियाओं ने पथराव शुरू कर दिया। जैसे तैसे उन्होंने अपनी जान बचाई। फोरेस्टर का कहना है कि यहां बहुत दहशत का माहौल है, डर में रहकर नौकरी कर रहे है। यहां छह लोगों की ड्यूटी थी लेकिन मात्र तीन लोग ड्यूटी पर थे। गौरतलब है कि वरिष्ठ अधिकारी भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है उदासीनता का आलम यह है कि घटना के पांच घंटे बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24