पटाखों के बारूद में आग लगाने से पांच बच्चे गम्भीर रूप से झुलसे

पटाखों के बारूद में आग लगाने से पांच बच्चे गम्भीर रूप से झुलसे

पटाखों के बारूद में आग लगाने से पांच बच्चे गम्भीर रूप से झुलसे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: December 3, 2020 1:07 pm IST

फर्रुखाबाद (उप्र), तीन दिसम्बर (भाषा) फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पटाखों का बारूद निकाल कर उसमें आग लगाने से पांच बच्चे गम्भीर रूप से झुलस गये|

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगा दरवाजा के रहने वाले पांच बच्चों-कार्तिक, आलोक, चिराग, वशुं और अली वारिस ने एक खंडहर में पटाखों का बारूद निकाल कर उसे एकत्र किया, उसके बाद उसमें आग लगा दी। इससे हुए धमाके से सभी बच्चे बुरी तरह झुलस गये।

उन्होंने बताया कि पांच बच्चों को परिजनों तथा पड़ोस के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल भेज दिया गया।

भाषा सं सलीम अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में