फिल्म “स्पेशल 26” की तर्ज पर ठगी कर रहे बदमाश, फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट ने जारी की अपील

फिल्म "स्पेशल 26" की तर्ज पर ठगी कर रहे बदमाश, फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट ने जारी की अपील

फिल्म “स्पेशल 26” की तर्ज पर ठगी कर रहे बदमाश, फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट ने जारी की अपील
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: July 21, 2017 3:21 pm IST

 

रायगढ़ जिले में फूड एंड ड्रग सेफ्टी डिपार्टमेंट के नकली अधिकारियों ने विभाग के असली अफसरों की नींद उड़ा दी है। फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर नकली अधिकारी लोगों को धमकाकर अवैध उगाही भी कर रहे हैं। फूड एंड ड्रग सेफ्टी डिपार्टर्मेंट ने सार्वजनिक अपील जारी कर लोगों से ऐसे फर्जी लोगों से सावधान रहने की अपील की है। फूड एंड ड्रग सेफ्टी विभाग ने जिले में पदस्थ अधिकारियों के नाम और नंबर भी सार्वजनिक किये हैं, ताकि लोग ठगी के शिकार न हों। अतरमुडा, चक्रधर नगर और धरमजयगढ़ इलाके से इस तरह की शिकायतें मिली हैं। जहां मिड डे मील और दुकानों की जांच के नाम पर पैसों की उगाही की गई है। लगातार शिकायतें आने के बाद विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील जारी की है।

 


लेखक के बारे में