अमेठी में पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या

अमेठी में पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या

अमेठी में पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: January 25, 2021 5:51 am IST

अमेठी (उप्र) 25 जनवरी (भाषा) अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पूर्व ग्राम प्रधान का शव बरामद किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अधिकारी के अनुसार अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के मुकुंद रमई गांव में रविवार रात पूर्व प्रधान जगेश्वर मौर्य (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

तिलोई के पुलिस उपाधीक्षक आनन्द कुमार के मुताबिक पूर्व ग्राम प्रधान रविवार शाम से ही घर से गायब थे। उनका शव सोमवार सुबह गांव के निकट नहर के पास मिला।

पुलिस उपाधीक्षक ने परिजनों के हवाले से बताया कि पूर्व प्रधान की किसी से दुश्मनी नही थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में