शह मात The Big Debate: BJP का ‘समसरता’ संकल्प, कांग्रेस के पास क्या है विकल्प? अभियान को लेकर प्रदेश में छिड़ी जुबानी जंग, क्या दलित राजनीति की नई जमीन तैयार करने में जुटी भाजपा?

BJP Samrasta Sankalp Abhiyan: बीजेपी के देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान को लेकर मध्यप्रदेश में जुबानी जंग छिड़ गई है।

शह मात The Big Debate: BJP का ‘समसरता’ संकल्प, कांग्रेस के पास क्या है विकल्प? अभियान को लेकर प्रदेश में छिड़ी जुबानी जंग, क्या दलित राजनीति की नई जमीन तैयार करने में जुटी भाजपा?

BJP Samrasta Sankalp Abhiyan/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: July 29, 2026 / 12:06 am IST
Published Date: July 29, 2026 12:06 am IST
HIGHLIGHTS
  • बीजेपी संत रविदास की 650 वीं जयंती के मौके से समरसता संकल्प अभियान की शुरूआत कर रही है।
  • बीजेपी के देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान को लेकर मध्यप्रदेश में जुबानी जंग छिड़ गई है।
  • मध्यप्रदेश भाजपा के 62 संगठनात्मक जिलों में आयोजन को लेकर पार्टी ने कमर कस ली है।

BJP Samrasta Sankalp Abhiyan: भोपाल: बीजेपी के देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान को लेकर मध्यप्रदेश में जुबानी जंग छिड़ गई है। दरअसल, बीजेपी संत रविदास की 650 वीं जयंती के मौके से समरसता संकल्प अभियान की शुरूआत कर रही है, जो 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। इसके लिए मध्यप्रदेश भाजपा के 62 संगठनात्मक जिलों में आयोजन को लेकर पार्टी ने कमर कस ली है। जाहिर है एमपी में SC बाहुल्य 35 विधानसभा और 4 लोकसभा सीटें हैं, सो भाजपा के फोकस में ये वोट बैंक जरुर होगा। 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले खुद पीएम मोदी ने सागर जिले के बड़तूमा में संत शिरोमणि गुरु रविदास के भव्य मंदिर और स्मारक की आधारशिला भी रखी थी और अब समरसता संकल्प को लेकर भाजपा एक बार फिर से मैदान में है।

BJP Samrasta Sankalp Abhiyan: लेकिन सवाल ये कि – एमपी में सभी मंडलों और जिलों में इस इवेंट के करने के पीछे की असल वज़ह क्या है? क्या संत रविदास का स्मरण है या ख़ास वोट बैंक पर नज़र? सवाल ये कि- sc वर्ग के स्टूडेंट हॉस्टल में समरसता अभियान को ले जाकर क्या भाजपा दलित युवाओं को अपने पक्ष में करना चाहती है? सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या बीजेपी एमपी में बसपा के कमज़ोर होने से बने वैक्यूम को भरने की फिराक में है? सवाल ये भी कि- कांग्रेस के पास क्या बीजेपी की किसी सोशल इंजीनियरिंग की काट है?

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.