पूर्व गृहमंत्री ननकीराम ने कहा, नक्सलियों से निपटने के लिए हो सेना का उपयोग

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम ने कहा, नक्सलियों से निपटने के लिए हो सेना का उपयोग

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम ने कहा, नक्सलियों से निपटने के लिए हो सेना का उपयोग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: July 24, 2017 1:49 pm IST

 

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने नक्सली समस्या बढ़ने और इसके खात्मे के लिए अर्धसैनिक बल के साथ सेना के उपयोग पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि जब वे गृहमंत्री थे, तो नक्सली घटनाओं में कमी आई थी। इसके साथ ही उन्होंने चैथी पारी के लिए प्रदेश में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर उठ रहे सवाल पर कहा कि ये सवाल कभी भी नहीं उठना चाहिए, क्योंकि इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व करता है और उसी को ये करना चाहिए। ननकीराम ने फिर एक बार अपनी ही सरकार और प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा है कि ओडीएफ और दूसरी योजनाओं में लापरवाही बरती जा रही है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से भी निवेदन किया था… कि वे मंत्रियों को जो निर्देश देते हैं, तो विभाग उसमें कसावट लाए। साथ ही ननकरीराम कंवर ने ये भरोसा भी जताया कि रामपुर विधानसभा से वे चुनाव लड़ने को तैयार हैं और पार्टी उन्हें टिकट देकर जरूर उम्मीदवार बनाएगी।

 

 


लेखक के बारे में