मध्य प्रदेश से 4 सांसद मोदी मंत्रिमंडल में शामिल, मिले ये विभाग.. जानिए

मध्य प्रदेश से 4 सांसद मोदी मंत्रिमंडल में शामिल, मिले ये विभाग.. जानिए

मध्य प्रदेश से 4 सांसद मोदी मंत्रिमंडल में शामिल, मिले ये विभाग.. जानिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: May 31, 2019 8:20 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश से 4 मंत्रियों को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया हैं। नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि मंत्रालय सौंपा गया है। थावरचंद गहलोत को समाज कल्याण मंत्री का विभाग दिया गया है। प्रहलाद पटेल को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बनाया गया है। वहीं फग्गन सिंह कुलस्ते को इस्पात राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।

देखें वीडियो-

नरेंद्र सिंह तोमर

राज्य के मुरैना संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित नरेंद्र सिंह तोमर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। तोमर लगातार दूसरी बार लोकसभा में पहुंचे हैं। इससे पहले तोमर दो बार विधानसभा चुनाव जीते और शिवराज सरकार में मंत्री रहे। उसके बाद एक बार राज्यसभा में गए। तोमर राज्य की भाजपा इकाई के अध्यक्ष भी रहे। वे दूसरी बार मंत्री बनाए गए हैं।

थावरचंद गहलोत

वहीं राज्य में दलित वर्ग का चेहरा थावरचंद गहलोत एक बार फिर केंद्रीय मंत्री बने। इससे पहले गहलोत राज्य सरकार में 1990 से 1992 तक मंत्री रहे। वे तीन बार लोकसभा सदस्य रहे। इसके अलावा गहलोत दूसरी बार राज्यसभा के सदस्य हैं। पिछली सरकार मे गहलोत सामाजिक न्याय मंत्री रहे, इस बार फिर मंत्री बनाए गए हैं।

प्रहलाद पटेल

मोदी मंत्रिमंडल में इस बार दमोह संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित प्रहलाद पटेल को भी जगह मिली है। पटेल पांचवीं बार सांसद का चुनाव जीते हैं। इस बार यहां उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रताप सिंह को 4 लाख 2 हजार 164 वोट से हराया। पिछली बार भी इसी सीट से पटेल ने जीत हासिल की थी। 

फग्गन सिंह कुलस्ते

आदिवासी वर्ग के फग्गन सिंह कुलस्ते को भी मंत्री बनाया गया है। कुलस्ते एक बार विधायक रहे हैं और पांचवीं बार मंडला संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीते हैं। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार और पिछली मोदी सरकार में भी राज्यमंत्री रह चुके हैं।


लेखक के बारे में