यूपीएससी छात्रा से गैंगरेप केस में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, ऐसे किए गए दंडित

यूपीएससी छात्रा से गैंगरेप केस में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, ऐसे किए गए दंडित

यूपीएससी छात्रा से गैंगरेप केस में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, ऐसे किए गए दंडित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: October 9, 2018 10:58 am IST

भोपाल। भोपाल में यूपीएससी की छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला सुनाया है। साल 2017 में रेलवे ट्रैक पर यूपीएससी की छात्रा से गैंगरेप के मामले में विभागीय जांच के बाद पुलिस विभाग के आला अफसरों ने दोषी पुलिसकर्मियों को कड़ी सजा सुनाई है।

पढ़ें- बीएसपी में बड़ा हादसा, 9 लोगों की मौत, 2 गंभीर, इस्पात मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

गैंगरेप मामले में दोषी पाए गए दो सब इंस्पेक्टरों को कम्पलसरी रिटायर्मेंट दिया गया है। इसके अलावा एमपी नगर थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी संजय सिंह बैस की एक वेतनवृद्धि में कमी की गई है, वहीं तत्कालीन हबीबगंज थाना प्रभारी रविंद्र यादव की दो वेतनवृद्धि में कमी की गई है।

पढ़ें- ड्रोन के इस्तेमाल से 59 जुआरी गिरफ्तार, 27 बाइक, 3 कार और 50 मोबाइल जब्त

पुलिस अफसरों ने तत्कालीन जीआरपी थाना प्रभारी मोहित सक्सेना का वेतनमान न्यूनतम किया है। पुलिस विभाग के अफसरों की माने तो दोषी अफसरों को इसलिए कड़ी सजा दी गई है जिससे बाकी पुलिसकर्मी भी ड्यूटी के दौरान लापरवाही ना बरते। आपको बतादें इस मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस विभाग ने दोषी पुलिसकर्मियों दंडित किया है। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में