15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल और मल्‍टीप्‍लेक्‍स, योगी सरकार ने इन शर्तां के साथ दी अनुमति

15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल और मल्‍टीप्‍लेक्‍स, योगी सरकार ने इन शर्तां के साथ दी अनुमति

15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल और मल्‍टीप्‍लेक्‍स, योगी सरकार ने इन शर्तां के साथ दी अनुमति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: October 13, 2020 12:28 pm IST

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश सरकार ने शर्तों के साथ 15 अक्‍टूबर से सिनेमा हॉल, थियेटर और मल्‍टीप्‍लेक्‍स खोलने की अनुमति दे दी है। कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण के लिए छह अक्‍टूबर को भारत सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देश के अनुपालन में उत्‍तरप्रदेश के मुख्‍य सचिव ने गाइडलाइन जारी की है।

Read More: CGPSC 2020 मेंस परीक्षा मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, कल याचिकाकर्ता रखेंगे अपना पक्ष

मुख्‍य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को सभी मंडलायुक्‍तों, अपर पुलिस महानिदेशक जोन, सभी पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस उप‍ महानिरीक्षक रेंज, सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तथा लखनऊ और गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्‍त को दिशानिर्देश जारी किया है।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: ड्रग्स और सट्टा मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने रायपुर SSP से की मुलाकात, सौंपे पुराने माफियाओं के नाम

दिशानिर्देश के मुताबिक सिनेमा, थियेटर और मल्‍टीप्‍लेक्‍स प्रबंधन से जुड़े लोगों एवं दर्शकों को कम से कम छह फुट की शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा। इसके अलावा थर्मल स्‍क्रीनिंग, सेनेटाइजर, पंक्तिबद्ध प्रवेश, बैठने की क्षमता का कुल 50 प्रतिशत सीटों पर बुकिंग, यथासंभव ऑनलाइन बुकिंग, साफ-सफाई और आरोग्‍य सेतु ऐप के उपयोग, प्रवेश के समय शारीरिक दूरी के पालन और मानक के अनुरूप गोलाकार चिह़न की व्‍यवस्‍था करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुरूप खान-पान की व्‍यवस्‍था और भीड़ नियंत्रण के लिए भी विशेष हिदायत दी गई है।

Read More: महिला सशक्तिकरण की दिशा में गोयल ग्रुफ ऑफ कंपनीज की पहल, मुख्यमंत्री भूपेश ने किया बिहान कैफेटेरिया का लोकापर्ण

शासनादेश में कहा गया है कि दिशानिर्देशों का किसी भी व्‍यक्ति द्वारा उल्‍लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 एवं भारतीय दंड विधान की संगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Read More: पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- प्रदेश में मर्डर और अपहरण की घटनाएं बढ़ी, मरवाही उपचुनाव को लेकर कही ये बात


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"