लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने दिखाई सख्ती, अनावश्यक घर से बाहर निकलने पर लगाया कर्फ्यू
लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने दिखाई सख्ती, अनावश्यक घर से बाहर निकलने पर लगाया कर्फ्यू
ग्वालियर: कोविड 19 से बवाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। देश के कई राज्यों में सरकार ने लॉक डाउन कर दिया है। हालात को देखते हुए सरकार ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इसी कड़ी में ग्वालियर जिला प्रशासन ने लॉक डाउन को लेकर सख्ती दिखाई है। प्रशासन ने लोगों को निर्देश देते हुए कहा है कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। प्रशासन ने घर के एक ही सदस्य को घर से निकलने की अनुमति दी है।
Read More: कवर्धा जिले को किया गया सील, रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पूरी तरह से लॉकडाउन
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कोविड 19 पॉजिटिव के 7 मामले सामने आए हैं। इसके बाद से सरकार ने जबलपुर और भोपाल को 31 मार्च तक लॉक डाउन करने का ऐलान कर दिया था। बावजूद इसके कुछ लोग लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए नजर आ रहे थे। हालात को देखते हुए ग्वालियर जिला प्रशासन ने खख्ती बरतते हुए लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने का निर्देश दिया है।
Read More: उमर अब्दुल्ला से हटाया गया PSA, नजरबंदी से किए गए रिहा

Facebook


