पहले से हो चुकी थी 5 शादी अब मकान मालिक के बेटे को फंसाया, जानिए पूरी खबर

पहले से हो चुकी थी 5 शादी अब मकान मालिक के बेटे को फंसाया, जानिए पूरी खबर

पहले से हो चुकी थी 5 शादी अब मकान मालिक के बेटे को फंसाया, जानिए पूरी खबर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: May 24, 2017 1:56 pm IST

इंदौर के हीरानगर में एक महिला पर आरोप है कि पहले तो उसने अपने मकान मालिक के बेटे को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसे लेकर भाग गई… 2 महीने बाद जब  लौट कर आई तो वो पूरे परिवार को परेशान करने लगी और जब मकान मालिक के परिवार ने विरोध किया तो उसने परिवार के मुखिया को ही हवालात पहुंचा दिया… बताया जा रहा है कि अनीता जाधव नाम की महिला अबतक 5 शादियां कर चुकी है…  

दरअसल कृतिका नामदेव नाम की महिला का आरोप है कि उसके पिता हीरानगर में ही एक दुकान चलाते हैं..इसी दुकान में काम करने वाली अनीता जाधव ने ये पूरी साजिश रची… उसके साथ उसका पति भी आये दिन परेशान करता है। यही नहीं कृतिका ने उसके पति पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। छेड़छाड़ के दौरान जब उसके पिता ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने पिता को ही गिरफ्तार कर कर लिया… कृतिका अपनी माँ के साथ डीआईजी के पास जाकर इंसाफ की गुहार लगाई है… बेच से पूरे मामले की रिपोर्ट 5 दिन में देने को कहा है।

 


लेखक के बारे में