हाईकोर्ट में कांग्रेस की याचिका खारिज, विकास यात्रा को बताया था सरकारीकरण
हाईकोर्ट में कांग्रेस की याचिका खारिज, विकास यात्रा को बताया था सरकारीकरण
बिलासपुर। मुख्यमंत्री रमन सिंह की विकास यात्रा पर रोक लगाने हाईकोर्ट में लगाई गई कांग्रेस की याचिका रद्द हो गई। हाईकोर्ट ने विकास यात्रा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रमन सिंह पर विकास यात्रा का सरकारीकरण करने का आरोप लगाया था।
ये भी पढ़ें- मासूम से ज्यादती, फूफा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
12 मई से 11 जून तक विकास यात्रा का पहला चरण जारी है। दूसरा चरण 18 अगस्त से आचार संहिता लागू होने तक जारी रहेगी। मुख्यमंत्री लोगों तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे है।
ये भी पढ़ें- 500 रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
पहले दौर की इस यात्रा के दौरान 29 हजार 500 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और संचार क्रांति जैसी योजनाओं की शुरुआत किया जा रहा है। बीजेपी अपनी विकास यात्रा के दौरान दौरान हर विकासखंड या तहसील मुख्यालय में होनी वाली बड़ी सभा में 50 हजार से एक लाख तक की भीड़ जुटाकर 65 प्लस लक्ष्य को पूरा करने की जुगत लगा रही है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


