राजपथ पर एक तरफ टैंक चलेंगे तो दूसरी तरफ तिरंगा लगे हमारे ट्रैक्टर, वो लाठी चलाएंगे हम राष्ट्रगान गाएंगेः राकेश टिकैत

राजपथ पर एक तरफ टैंक चलेंगे तो दूसरी तरफ तिरंगा लगे हमारे ट्रैक्टर, वो लाठी चलाएंगे हम राष्ट्रगान गाएंगेः राकेश टिकैत

राजपथ पर एक तरफ टैंक चलेंगे तो दूसरी तरफ तिरंगा लगे हमारे ट्रैक्टर, वो लाठी चलाएंगे हम राष्ट्रगान गाएंगेः राकेश टिकैत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: January 10, 2021 4:29 pm IST

बागपत: विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर केंद्र और किसानों में गतिरोध के बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राकेश टिकैत ने रविवार को यहां कहा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में एक तरफ टैंक चलेंगे तो दूसरी तरफ हमारे तिरंगा लगे हुए ट्रैक्टर।

Read More: किसानों और कृषि कानून से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई

टिकैत ने कहा, ”26 जनवरी को दिल्‍ली में गणतंत्र दिवस की परेड में एक तरफ टैंक चलेंगे और दूसरी तरफ हमारे तिरंगा लगे हुए ट्रैक्‍टर। वो हम पर लाठी चलाएंगे और हम राष्‍ट्रगान गाएंगे।” बागपत के बड़ौत में किसानों के धरने में पहुंचे राकेश टिकैत ने दावा किया कि जब तक तीन कृषि क़ानूनों की वापसी नहीं होती तब तक किसानों की घर वापसी नहीं होगी।

Read More: सगाई के बाद मंगेतर से पूरी की हवस, फिर युवक बोला- अब नहीं करता शादी, परिजन जोड़ते रहे हाथ-पांव

उन्‍होंने बताया कि एक तरफ दिल्‍ली में किसान आंदोलन चल रहा है और दूसरी तरफ 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के लिए किसान बड़ी तैयारी में जुटे हैं। टिकैत ने कहा कि राजनीति और चुनाव से नहीं बल्कि किसानों के आंदोलन से सब कुछ ठीक होगा।

Read More: सोमवार को है मासिक शिवरात्रि, इस दिन बन रहा है विशेष योग.. जानिए संपूर्ण पूजन विधि और मुहूर्त

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"