स्वास्थ्य मंत्री ने कहा लॉकडाउन नहीं है कोरोना का हल, अब रोज होंगे 12 हजार टेस्ट, अभी साल भर रह सकता है कोरोना

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा लॉकडाउन नहीं है कोरोना का हल, अब रोज होंगे 12 हजार टेस्ट, अभी साल भर रह सकता है कोरोना

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा लॉकडाउन नहीं है कोरोना का हल, अब रोज होंगे 12 हजार टेस्ट, अभी साल भर रह सकता है कोरोना
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: July 13, 2020 10:36 am IST

रायपुर। प्रदेश में जारी लॉकडाउन की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने कहा है कि मैं लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हूं, कोरोना संकट लॉकडाउन से हल नहीं होगा और स्वास्थ्य विभाग लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव भी नहीं देगा।

ये भी पढ़ें: सांसद के PSO और ड्राइवर को हुआ कोरोना, सरकार से की पूर्ण लॉकडाउन की मांग, रायपुर महापौर की भी आई कोरोना रिपोर्ट…देखिए

बता दें कि इसके पहले आज बीजेपी सांसद सुनील सोनी ने पूर्ण लॉकडाउन की मांग की है, इसके पहले बीजेपी नेता श्रीचंद सुंदरानी ने भी सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखकर लॉकडाउन की मांग की थी, वहीं कांग्रेस से राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने भी लॉकडाउन की मांग की थी। उनके पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के गृहनगर अंबिकापुर से कांग्रेस के ही मेयर डॉ अजय तिर्की भी लॉकडाउन की मांग कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: प्रदेश में एक ही परिवार के 16 लोग पाए गए कोरोना पॉज…

कोरोना रोकथाम की समीक्षा बैठक के बाद मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि टेस्ट की संख्या बढ़ाए जाने का प्रस्ताव दिया गया है, प्रतिदिन 12000 टेस्ट का लक्ष्य तय किया गया है। टेस्ट और परिणाम में अंतर को भी कम करने का लक्ष्य रखा गया है, टेस्ट बढ़ाए जाने से स्थिति और स्पष्ट होगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना अभी 6 महीने से एक साल तक चलने वाला है, हमें अत्यधिक सतर्क और सजग रहने की ज़रूरत है, छत्तीसगढ़ के आंकड़े अन्य राज्यों से बेहतर हैं।

ये भी पढ़ें: बड़ी खुशखबरी: दुनिया में पहली कोरोना वायरस वैक्सीन …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com