रायगढ़ में सात घंटे से लगातार बारिश, पानी-पानी हुआ शहर, उफान पर नदी-नाले
रायगढ़ में सात घंटे से लगातार बारिश, पानी-पानी हुआ शहर, उफान पर नदी-नाले
रायगढ़। रायगढ़ जिले में पिछले 7 घंटे से भी अधिक समय से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं। बांध के बढते जल स्तर को देखते हुए केलो डेम के 4 गेट खोल दिये गए हैं जिसकी वजह से केलो नदी उफान पर है।
पढ़ें-रायपुर, गरियाबंद और महासमुंद में अटल विकास यात्रा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
इधऱ बारिश की वजह से शहर के निचले वार्डों में जहां घरों में पानी घुस आया है तो वहीं रायगढ़ रेल्वे स्टेशन के बाहर भी 3 फीट पानी भर आया है। इस वजह से स्टेशन जाने का मुख्य मार्ग जाम हो गया है तो वहीं पार्किंग में भी गाडियां आधी डूबी हुई हैं। बारिश की वजह से शहर के मोदी नगर, पैठू डबरी, गुजराती पारा, सिद्धि विनायक कालोनी में पानी घुस आया है।
पढ़ें-रायपुर में पेट्रोल के दाम 80 रुपए/लीटर के पार, डीजल के दाम 77.81 रुपए/लीटर
बाढ़ को देखते हुए नगर निगम का रेस्क्यू अमला पानी की निकासी में जुटा हुआ है। फायर ब्रिगेड की मदद से तीन टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई है। बारिश की वजह से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है तो वहीं एसडीएम ने बारिश को देखते हुए निचले वार्डो में अलर्ट जारी किया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


