कचरा भर जाने पर SMS भेज निगम को सूचित करेगा कचरा पेटी
कचरा भर जाने पर SMS भेज निगम को सूचित करेगा कचरा पेटी
भोपाल में कचरा पेटी SMS कर खुद के भर जाने की सूचना नगर निगम को देगा । एसएमएस मिलते ही नगर निगम के कर्मचारी कचरा पेटी खाली करेंगे । इस व्यवस्था से कचरा पेटी ओवरफ्लो होने के चलते, सड़क पर कचरा फैलने की समस्या से छुटकारा मिलेगा ।
ये भी पढ़ें- शराबी सरपंच को पंचायत ने अविश्वास प्रस्ताव से हटाया
![]()
राजधानी में कचरा पेटियों से कचरा कलेक्शन की व्यवस्था रेगुलर नहीं हो पा रही है, कचरा पेटी फुल होते ही कचरा सड़क पर फेल जाता है। इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी कंपनी मिलकर एक नया प्रोजेक्ट लेकर आई है ।

ये भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ हमारे भांजे लगते हैं- धरमलाल कौशिक
जिसके तहत कचरा पेटी में सेंसर लगाया जायेगा, जिससे डस्टबीन फुल होने से पहले SMS कर नगर निगम को इसकी सूचना देगी । शहर में बड़ी संख्या में बदले जाने वाले डस्टबिन को, कांग्रेस ने फिजूलखर्ची बताया है, साथ ही इसे लेकर विरोध की रणनीति तैयार करने की बात कही है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


