राजधानी में टोनही के शक में पति पत्नी की हत्या

राजधानी में टोनही के शक में पति पत्नी की हत्या

राजधानी में टोनही के शक में पति पत्नी की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: November 24, 2017 11:12 am IST

राजधानी के लाभांडी गांव में दिन दहाड़े हत्या किये जाने का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. जहां अज्ञात व्यक्तियों ने पति-पत्नी पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया और फरार हो गये . हमले के बाद पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वही पति को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.जिस समय आरोपी इस घटना को अंजाम दे रहा था. उस समय गांव वाले तमाशबीन बने रहे. कोई भी इन्हें बचाने के लिए सामने नहीं आया और घटना के बाद भी ये ग्रामीण मुक दर्शक बने रहे. इसी बीच मृतिका की पोती आई सामने आई और उसने बताया कि आरोपी युवक मृतिका को टोनही कहकर प्रताड़ित करता था. वही पुलिस इस हत्या कि पीछे जमीन विवाद बता रही है. बहरहाल तेलीबांधा पुलिस ने इस मामले रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वही घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कर पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसका नाम ज्ञानदास बताया जा रहा है. ज्ञानदास मृतक महिला का भतीजा है.ज्ञानदास ने दिन दहाड़े अपनी बुआ मुटकी बाई को मौत के घाट उतार दिया. अपने फूफा पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर​ दिया. जिन्हें उपचार के लिए अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 


लेखक के बारे में