शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के लिए एसआइटी का गठन,61 शिक्षक बर्खास्त
शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के लिए एसआइटी का गठन,61 शिक्षक बर्खास्त
बुरहानपुर। व्यापमं घोटाले के बाद प्रदेश का सबसे बड़ा फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाला बुरहानपुर में सामने आया है। इस घोटाले का खुलासा आईबीसी 24 ने ही किया था। अब इस घोटाले की जांच के लिए एसआइटी का भी गठन कर दिया गया है ।वही जांच के चलते फर्जी तरीके से शिक्षक की नौकरी हासिल करने वाले कुल 61 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ta04qqORAPU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>
माना जा रहा है कि फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने वाले इन मुन्ना भाइयों पर सख्ती की गई तो इस घोटाले से जुड़े शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों सहित कुछ नेता भी बेनकाब हो सकते हैं. जिन्होंने एक बड़ी रकम लेकर इन मुन्नाभाइयों को नौकरी पर लगाया था। वहीं इस शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ पूर्व प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमारसिंह चौहान भी मैदान में आ गए हैं।उन्होंने इसे बुरहानपुर के माथे का कलंक बताते हुए कहा है कि इसमें और गहराई से जांच करने की आवश्यकता है छोटी छोटी मछलियां तो पकड़ में आ रही हैं। बस अब मगरमच्छ पकड़ा जाना चाहिए।

Facebook


