आंध्र प्रदेश में कोविड के 4,872 नये मामले सामने आये, 13,702 संक्रमण मुक्त और 86 की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड के 4,872 नये मामले सामने आये, 13,702 संक्रमण मुक्त और 86 की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड के 4,872 नये मामले सामने आये, 13,702 संक्रमण मुक्त और 86 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: June 7, 2021 12:54 pm IST

अमरावती, सात जून (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,872 नये मामले सामने आये जो 15 अप्रैल के बाद अब तक के सबसे कम मामले हैं । प्रदेश में सोमवार की सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 13,702 कोविड—19 मरीज संक्रमण मुक्त हुये और 86 लोगों की इससे मौत हो गयी । सरकार की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 1,14,510 पर रह गयी है ।

इसके अनुसार प्रदेश में अब तक संक्रमितों की संख्या 17,63,211 पर पहुंच गयी है जबकि 16,37,149 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं जबकि 11,552 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

भाषा रंजन उमा

उमा


लेखक के बारे में