मध्य प्रदेश विधानसभा में नरोत्तम और सिंधिया पर जमकर हुआ हंगामा
मध्य प्रदेश विधानसभा में नरोत्तम और सिंधिया पर जमकर हुआ हंगामा
मध्य प्रदेश विधानसभा में नरोत्तम मिश्रा और अशोकनगर जिले में सांसद सिंधिया द्वारा ट्रॉमा सेंटर के उदघाटन मामले जमकर हंगामा हुआ ! विधान सभा की कार्यवाही की शुरूआत में प्रश्नोत्तरी में जलसंसधान और जनसम्पर्क विभाग के जबाब देने वाले मंत्री के नाम के आगे नरोत्तम मिश्रा का नाम लिखा होने पर कॉंग्रेस ने इस मामले में जमकर हंगामा किया इसके बाद बीजेपी ने काउंटर करते हुए अशोकनगर जिले में सांसद सिंधिया द्वारा ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन मामले में दलित अपमान का आरोप लगाते हुए हंगामा किया ! हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सवाल उठाया कि जब चुनाव आयोग ने नरोत्तम मिश्रा की सदस्यता ही समाप्त कर दी है तो वे मंत्री के पद पर कैसे हैं। दरअसल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधायक सुंदरलाल तिवारी ने नरोत्तम मिश्रा का मामला उठाया। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है इसलिए इस पर चर्चा नहीं हो सकती। विधानसभा में अगर कुछ विधेयकों को छोड़ दे तो शेष जरूरी काम पूरा हो चुका है ऐसे में अब सरकार पर हमला बोलने विपक्ष के पास पर्यपात मौका है ! सत्ता पक्ष खुद को बचाने के लिए अब हंगामे का सहारा ले ऐसे विधानसभा का सत्र अपना समय पूरा कर पाए इसके आसार कम नजर आ रहे है।

Facebook


