तीन बड़े कारोबारियों के घर और ठिकानों पर आयकर छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप

तीन बड़े कारोबारियों के घर और ठिकानों पर आयकर छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप

तीन बड़े कारोबारियों के घर और ठिकानों पर आयकर छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: March 19, 2019 3:11 am IST

जगदलपुर। जगदलपुर के तीन बड़े कारोबारियों के घर और कारोबारी ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। सोमानी ग्रुप, महावीर ज्वेलर्स, राठी बंधु के कारोबार की आयकर विभाग के अधिकारियों ने जांच की।

पढ़ें-अपनों ने छोड़ा साथ तो पत्नी ने दी मुखाग्नि, दो बेटियों के साथ नम हुई हर आंख

12 से ज्यादा की संख्या में पहुंचे आयकर विभाग के कर्मचारी दिनभर दस्तावेजों को खंगालते रहे। जानकारी के मुताबिक बड़े कारोबारियों की आयकर रिटर्न को लेकर विभाग के पास गड़बड़ी की सूचनाएं थीं, जिसके मद्देनजर विभाग ने अचानक छापा मारा।

पढ़ें-नक्सल मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 4 जवान घायल

लंबे समय बाद जगदलपुर में बड़े कारोबारियों के यहां पड़े छापे से दिन भर शहर में चर्चा का बाजार गर्म रहा। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने मीडिया से किसी भी तरह की बातचीत नहीं की और ना ही परिसर में दाखिल होने दिया कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच आयकर विभाग ने अपनी कार्रवाई पूरी की ।


लेखक के बारे में