विधानसभा चुनाव में सभी सीटों से लड़ने की तैयारी में किन्नर समुदाय

Ads

विधानसभा चुनाव में सभी सीटों से लड़ने की तैयारी में किन्नर समुदाय

  •  
  • Publish Date - May 27, 2018 / 11:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

जबलपुर। मध्य प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है.क्योंकि पार्टियों के चुनावी गणित के बीच में किन्नरों ने भी  ताल ठोंक दी है. जिसके चलते ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस  बार विधानसभा चुनाव में कई बड़े नेताओ को किन्नरों से मुकाबला करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़े –पति ने नक्सलियों का साथ छोड़ने से किया मना तो पत्नी ने की आत्महत्या

 मध्य प्रदेश में विधायक,महापौर से लेकर निगम चुनाव में हाथ आजमा चुके किन्नरों के हौसले एक बार फिर बुलंद हो गए है.जिसके चलते अब साल के अंत में होने वाले विधान सभा चुनाव 2018 में कई किन्नर अपना भाग्य आजमाना चाह रहे है.मासूम चेहरा,निगाहो में फरेब गाने पर ढोलक की थाप पर थिरक रही किन्नर माही ने जबलपुर पश्चिम से विधान सभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.इस समूह  की नेता माही शुक्ला की माने तो नेता जीतने के बाद जनता को धोखा देते है.फरेब कर अपना काम निकालते है,जबकि हम किन्नरों के दिल में दया होती है,जनता को दुआ भी देते है.इसलिए वह जनता को ऐसा करके दिखाना चाहते है जो किसी नेता ने नही किया है। 

ये भी पढ़े –घर के बाहर सो रहे दंपति को कुचला हाथी ने, पति की मौत पत्नी घायल

यहां ये बताना जरुरी है कि  पिछले चुनावों में कई किन्नरों ने अपनी किस्मत आजमाई और कुछ को तो सफलता भी मिली यही वजह है कि अब इनका अगला टारगेट राज्य की विधान सभा में ज्यादा सीटे जीतकर पहुचना है।

वेब डेस्क IBC24