पीलिया से फिर हारी एक जिंदगी, अब तक कुल 5 लोगों की मौत
पीलिया से फिर हारी एक जिंदगी, अब तक कुल 5 लोगों की मौत
रायपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद भी प्रदेश में पीलिया से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरूवार देर रात राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में फिर एक पीलिया के मरीज ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है 36 वर्षीय प्रेम यादव पिछले दिनों से यहां पीलिया के ईलाज के लिए भर्ती था देर रात उसकी हालत बिगड़ने लगी और प्रेम ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय मोवा निवासी प्रेम यादव की कुछ दिनों पहले ही शादी हुई। इससे पहले भी मोवा क्षेत्र से एक प्रसूति महिला की भी पीलिया के चलते मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें – रमन कैबिनेट की बैठक 27 को, स्काई योजना की तैयारियों की समीक्षा भी
मोवा क्षेत्र से ही 4 दिन में पीलिया के 2 मरीजों की मौत होना यह बताता है कि निगम अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहा। क्योंकि शहर में पीलिया से हो रही मौतों पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने स्वयं संज्ञान लेते हुए अपने प्रतिनिधियों द्वारा शहर के पेय जल की जांच करवाई। कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट में पानी में ई कोलाई नामक खतरनाक बैक्टीया होने की बात सामने आई।
यह भी पढ़ें – रमन वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कलेक्टरों से हुए रूबरू, ग्राम स्वराज अभियान का लिया फीडबैक
कोर्ट ने रायपुर नगर निगम से मामले पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा, जिसके बाद 24 अप्रैल को निगन अधिकारियों ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश कि जिसमें शहर को साफ पानी देने का दावा किया गया। लेकिन इस दावे के 4 दिनों के अंदर ही एक ही क्षेत्र के 2 लोगों की मौत निगम के दावे की पोल खोलती नजर आई। प्रदेश में अब तक पीलिया 5 लोगों की जिंदगी लील चुका है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


