आईईडी की चपेट में आकर जवान घायल
आईईडी की चपेट में आकर जवान घायल
दंतेवाड़ा। जिले में प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। घायल जवान कमल किशोर किशोर चौहान को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत खतरे से बाहर है।
बताया जाता है कि पखनार थाने में पदस्थ जवानों की एक टुकड़ी कटेकल्याण और आसपास के इलाकों में सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान कलेपाल के पास जवान प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से घायल हो गया। घटना में जवान को पैर और सीने में मामूली चोटें आई हैं। कटेकल्याण अस्पताल में उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

Facebook


