जीरम घाटी से कांग्रेस की संकल्प यात्रा, माओवादियों ने किया बंद का ऐलान
जीरम घाटी से कांग्रेस की संकल्प यात्रा, माओवादियों ने किया बंद का ऐलान
रायपुर। आज जीरम हमले की पांचवी बरसी है। 25 मई 2013 को जीरम हमले में कांग्रेस के कई कद्दावर नेताओं ने जान गंवाई थी। कांग्रेस 5 साल बाद फिर से उसी दिन, उसी जगह से संकल्प यात्रा निकालने जा रही है। कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया इस यात्रा की शुरुआत करेंगे।माओवादियों ने कल छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में बंद बुलाया है। इसे देखते हुए कांग्रेस ने यात्रा के लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग की है। लेकिन वह उन्हें नहीं मिली। कांग्रेस के नेताओं ने पीएचक्यू में पुलिस के अफसरों से मिलने का प्रयास किया। लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। उल्लेखनीय है कि 25 मई 2013 को हुए नक्सली हमले में तत्कालीन पीसीसी चीफ नंद कुमार पटेल, बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल, उदय मुदलियार सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता शहीद हुए थे।
ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मियों को 4 जून को मिलेगी सौगात, हड़ताल स्थगित

ये भी पढ़ें- राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज से जुड़ रहे कई लोग, हो रही सराहना
पुनिया समेत तमाम बड़े नेता दिवंगत महेंद्र कर्मा को श्रद्धांजलि देने के बाद जीरम घाटी पहुंचेंगे और संकल्प यात्रा की शुरुआत होगी। जीरम घाटी से संकल्प यात्रा केशलूर के लिए रवाना होगी।

ये भी पढ़ें- कुमारस्वामी फ्लोर टेस्ट में फेल या पास, फैसला आज
केशलूर में सुबह क़रीब 11 बजे सभा होगी। यहां कांग्रेस का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी है। संकल्प यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुनिया ने कहा है, कि प्रशासन को कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों की जानकारी है और उन्हें ही सुरक्षा का इंतजाम करना है। पुनिया ने ये भी कहा, कि उन्हे उम्मीद है, कि सरकार सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरतेगी और कांग्रेसियों की सुरक्षा में अब दोबारा चूक नहीं होगी। इधर सीएम रमन ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।

Facebook


