जोगी लौटे राजनीति के मैदान में, 6 जुलाई को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास तक पैदल मार्च का ऐलान

जोगी लौटे राजनीति के मैदान में, 6 जुलाई को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास तक पैदल मार्च का ऐलान

जोगी लौटे राजनीति के मैदान में, 6 जुलाई को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास तक पैदल मार्च का ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: July 5, 2018 1:01 pm IST

रायपुर। हाल ही में स्वास्थ्य खराब होने के बाद दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अजीत जोगी ने तबियत ठीक होने के बाद फिर राजनीति के अखाड़े में उतर गए हैं। उन्होंने धान का समर्थन मूल्य 2100 रुपए करने की सहित 7 सूत्रीय मांग के साथ शुक्रवार 6 जुलाई को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास तक पैदल मार्च निकाले जाने का ऐलान किया है।

पार्टी प्रवक्त के मुताबिक नितिन भंसाली के मुताबिक शुक्रवार सुबह पार्टी के दिल्ली में मौजूद सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ता सुबह 9:30 बजे अशोक रोड स्थित निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचेंगे। वहां चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए आवेदन देने के बाद सभी लोग वहीं से 10:30 बजे पार्टी प्रमुख अजीत जोगी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।

यह भी पढ़ें : सूखा प्रभावित इलाकों में अब हेलीकॉप्टर से बारिश करवाएगी योगी सरकार

यह पैदल मार्च प्रधानमंत्री के नाम 7 सूत्रीय ज्ञापन देने के लिए होगा। इस ज्ञापन में कहा जाएगा कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में धान का समर्थन मूल्य 2100 रुपए करने का वादा किया गया था लेकिन अभी सिर्फ 200 रुपए बढ़ाए जाने से यह 1760 रुपए ही हुआ है। पार्टी की मांग है कि पूर्ण वादा निभाओ। उन्होंने बताया कि पैदल मार्च को प्रधानमंत्री आवास की ओर आगे न जाने देने की स्थिति में जोगी समेत सभी पदाधिकारी गिरफ्तारी देकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।     

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में