जोगी ने किया खेत चलो अभियान का शुभारंभ, किसानों संग खाया बासी के साथ प्याज
जोगी ने किया खेत चलो अभियान का शुभारंभ, किसानों संग खाया बासी के साथ प्याज
रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के खेत चलो अभियान की शुरुआत सोमवार को पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी ने की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे मुजगहन गांव से पहुंचकर अभियान का शुभारंभ किया।
मुजगहन गांव के खेतों में पहुंचकर जोगी ने किसानों की मदद की। उन्होंने वहां उनके साथ बासी और प्याज भी खाया। इस दौरान उन्होंने किसानों को अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह भी बांटा।
यह भी पढ़ें : क्रिकेट जगत का बेहतरीन हैट्रिक, जानिए किसने लिया
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसानों की है। हल चलाता किसान चिन्ह किसानों की तकदीर बदलेगी। बता दें कि जोगी कांग्रेस ने चुनाव चिन्ह मिलने के बाद ये अभियान शुरु किया है जो 29 जुलाई हरेली पर्व तक चलेगा
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


