जोगी आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट, दर्द विशेषज्ञों ने जाना हालचाल
जोगी आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट, दर्द विशेषज्ञों ने जाना हालचाल
रायपुर। रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस जोगी के संस्थापक अजीत जोगी का मेदांता अस्पताल नई दिल्ली में इलाज चल रहा है। उनके निजी चिकित्सक डॉ रमन जोगी ने बताया कि उन्हें जो संक्रमण हुआ था वो पूर्णतः समाप्त हो चुका है और जोगी को आईसीयू से मेदांता अस्पताल के ही प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित किया जा रहा है।
ये भी पढ़े – जम्मू कश्मीर में युवाओं से बोले गृहमंत्री राजनाथ- गुमराह होने से बचें, केस वापस ले लिए जाएंगे
ज्ञात हो कि अजीत जोगी का पिछले दो महीनों से पीठ के दर्द का इलाज किया जा रहा है। इसी कड़ी में 7 जून को देश के विख्यात दर्द चिकित्सक डॉक्टर जी.पी. दुरेजा अपनी टीम के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। उनके साथ ही श्री नारायणा अस्पताल रायपुर के पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज ओमर विशेष रूप से जोगी को देखने रायपुर से मेदांता अस्पताल आये हैं।
ये भी पढ़ें –संघ संस्थापक हेडगेवार के घर पहुंचे प्रणब, बताया भारत का महान सपूत
जोगी की MRI एवं गहन क्लिनिकल जांच के उपरांत, इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि व्यस्ततम दिनचर्या, लगातार दौरे और रोज़ाना हज़ारों लोगों से घंटों व्हील चेयर पर लम्बे समय बैठकर मिलने की वजह से यह दर्द उठा है। मुख्य रूप से यह दर्द मांसपेशियों से सम्बंधित है।इस दौरान डॉक्टर जी.पी. दुरेजा ने कहा कि अजीत जोगी के दर्द को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी स्थिति सामान्य है। अगले 10-15 दिनों में जोगी का मेदांता अस्पताल गुरुग्राम और इंडियन स्पाइनल इंजरीज़ सेंटर नई दिल्ली में दर्द का इलाज किया जाएगा। डॉक्टर दुरेजा ने विश्वास जताया कि जोगी पूरी तरह दर्द से मुक्त होकर छत्तीसगढ़ लौटेंगे।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


