पाला प्रभावित किसानों के लिए कमलनाथ सरकार ने मंजूर की 3952 लाख रुपए सहायता राशि

पाला प्रभावित किसानों के लिए कमलनाथ सरकार ने मंजूर की 3952 लाख रुपए सहायता राशि

पाला प्रभावित किसानों के लिए कमलनाथ सरकार ने मंजूर की 3952 लाख रुपए सहायता राशि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: February 14, 2019 11:56 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के पाला प्रभावित किसानों के लिये सहायता राशि स्वीकृत कर दी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ की पहल पर 11 जिलों के प्रभावित किसानों के लिए कुल 3952 लाख मंजूर किए गए हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पाला प्रभावित किसानों को भरोसा दिलाया था कि राज्य सरकार उनके साथ है, वे धैर्य रखें। उन्होंने पाला प्रभावित किसानों की स्थिति पर अफसरों की बैठक भी बुलाई थी। बता दें कि मप्र में पाला पड़ने से बड़ी मात्रा में फसलों को नुकसान हुआ है। कई क्षेत्रों में तो किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें : महिला बाल विकास विभाग में तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर के 350 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन 

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भी मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर पाला पीड़ित किसानों को तत्काल राहत देने की मांग की थी। शिवराज ने उम्मीद जताई थी कि मुख्यमंत्री कमलनाथ संवेदनशीलता के साथ किसानों की वाजिब मांगों को पूरा करेंगे।


लेखक के बारे में