कमलनाथ का कोल समाज को वादा, विशेष पिछड़ी जनजाति में शामिल होगा यह वर्ग

कमलनाथ का कोल समाज को वादा, विशेष पिछड़ी जनजाति में शामिल होगा यह वर्ग

कमलनाथ का कोल समाज को वादा, विशेष पिछड़ी जनजाति में शामिल होगा यह वर्ग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: February 24, 2019 1:02 pm IST

उमरिया। किसानों के कर्जमाफी के बूते प्रदेश के सिंहासन में काबिज हुई कमलनाथ सरकार लगता है नौजवानों के बूते दिल्ली की सत्ता हासिल करना चाहती है शायद यही वजह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ किसानों की कर्जमाफी के अपने बड़े वादे को पूरा करने को भुनाने की बजाय अपना फोकस रोजगार पर कर लिए है।

ये भी पढ़ें –घर खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जीएसटी दरों में की कटौती, जानिए पूरी बात

रविवार को उमरिया में शबरी जयंती के मौके पर आयोजित कोल समाज के शबरी महाकुंभ में पहुंचे सीएम कमलनाथ ने अपने पूरे भाषण को सिर्फ और सिर्फ नौजवान और रोजगार पर केंद्रित रखा,इस दौरान कमलनाथ ने मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि मोदी जुमलेबाज हैं। उन्होंने इस अवसर पर यद् दिलाया कि किस तरह मोदी जी ने दो करोड़ नौजवान को सालाना रोजगार उपलब्ध कराने का सपना दिखाया था।

ये भी पढ़ें –कुंभ में पहुंचे पीएम मोदी ने संगम में लगाई डुबकी, देखिए वीडियो

इस दौरान कमलनाथ ने कांग्रेस सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमने 60 दिन में वो कर दिखाने का दावा किया जो किसी ने नही किया। पूरे आयोजन में विंध्य क्षेत्र में करारी हार से सबक लेते हुए कमलनाथ कोल समाज को साधते दिखे और शबरी महाकुंभ के मंच से कोल समाज को विशेष पिछड़ी जनजाति में शामिल कराने का वादा करते हुए कोल अभिकरण को कोल विकास प्राधिकरण में बदलने का वचन दिया ।


लेखक के बारे में