कमलनाथ ने भाजपा के राष्ट्रवादी होने पर उठाए सवाल, ये कहा

कमलनाथ ने भाजपा के राष्ट्रवादी होने पर उठाए सवाल, ये कहा

कमलनाथ ने भाजपा के राष्ट्रवादी होने पर उठाए सवाल, ये कहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: July 10, 2018 7:56 am IST

भोपाल मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी के राष्ट्रवादी होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी में एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं हैबीजेपी ने कभी कोई राष्ट्र हित में काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा बातें बड़ी-बड़ी करती है और धरातल पर कुछ नहीं करती।

वहीं मध्यप्रदेश में बिजली की समस्या पर उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली नहीं मिल रही है, किसान परेशान हैं। बता दें कि इससे पहले भी कमलनाथ कई मसलों को लेकर भाजपा पर सवाल उठा चुके हैं। वे पहले भी कह चुके हैं कि भाजपा वाले दूसरों के मंदिर जाने पर सवाल करते है, क्या भाजपा ने हिन्दू धर्म का ठेका ले रखा है

यह भी पढ़ें : घर में छुपे 5-6 आतंकी, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

इससे पहले भी कमलनाथ ने भाजपा भाजपा के डीएनए पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनके डीएनए में खोट है कमलनाथ ने अपनी पार्टी कांग्रेस और भाजपा के डीएनएन में अंतर बताते हुए कहा था कि कांग्रेस की नीति है संविधान है, नीयत है, वे (भाजपा) बोल सकते हैं, बात कर सकते हैं, भाषण दे सकते हैं, उनके (भाजपा) डीएनए में खोट है

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में