खुड़मुड़ा मर्डर केस: पुलिस को आरोपी का पड़ोसी और रिश्तेदार मुखबिर अंत तक करता रहा गुमराह, नार्को टेस्ट में उगला राज

खुड़मुड़ा मर्डर केस: पुलिस को आरोपी का पड़ोसी और रिश्तेदार मुखबिर अंत तक करता रहा गुमराह, नार्को टेस्ट में उगला राज

खुड़मुड़ा मर्डर केस: पुलिस को आरोपी का पड़ोसी और रिश्तेदार मुखबिर अंत तक करता रहा गुमराह, नार्को टेस्ट में उगला राज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: March 18, 2021 5:11 am IST

भिलाई, छत्तीसगढ़। भिलाई के खुड़मुड़ा मर्डर केस में बेटा ही इस जघन्य अपराध का मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने पड़ोसी और आरोपी के रिश्तेदार नरेश को शुरू से मुखबिर बनाया था। नरेश ही अंत तक पुलिस को गुमराह करता रहाथ नार्को टेस्ट से मिले क्लू के बाद सख्ती से पूछताछ के बाद नरेश ने इसका राज खोला है। आरोपियों तक पहुंचने के बाद अब पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस अब आधी रात क्राइम सीन दोहराने की तैयारी कर रही है। 

पढ़ें- प्रदेश में कोरोना की नई लहर ज्यादा खतरनाक, बंद हो चुके कोविड सेंटर को फिर से खुलवाने की करेंगे पहल: MLA जुनेजा

आपको बता दें राजधानी रायपुर से लगे अमलेश्वर से बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। यहां खुडमुड़ा गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या की गई थी। शुरुआती जांच में दो महिलाओं के शव मिले थे, वहीं पिता और बेटा लापता बताए गए थे। जांच के दौरान पिता और बेटे की लाश पानी की टंकी से बरामद हुई थी।

पढ़ें- कोरोना संक्रमित मरीज के घर के बाहर फिर से चस्पा होग…

4 लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड का मास्टरमाइंड परिवार का बेटा निकला। उसने ही प्लान बनाकर पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया।

पढ़ें- सांड से टक्कर के बाद उल्टी दौड़ने लगी ट्रेन, पटरी प…

मामले की जांच के दौरान आरोपी गंगाराम सोनकर के​ खिलाफ कई सबूत मिले हैं। वहीं तीन अन्य आरोपियों ने गंगाराम का साथ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी गंगाराम ने 4 एकड़ की जमीन हथियाने के लिए परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने 87 दिनों बाद हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

 


लेखक के बारे में