नशे में धुत युवक ने किया टीचर पर हमला

Ads

नशे में धुत युवक ने किया टीचर पर हमला

  •  
  • Publish Date - July 17, 2018 / 11:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

कोरबा। नशे में धुत एक युवक ने कोरबा जिले के विशनपुर प्राथमिक शाला की शिक्षिका पर जानलेवा हमला कर दिया है। जिससे शिक्षिका का हेलमेट टुकड़े टुकड़े हो गया है लेकिन हेलमेट के चलते उन्हें  गंभीर चोट नहीं लगी।  पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

ये भी पढ़ें –सड़क ना होने से गांव नहीं पहुंची एंबुलेंस,पैदल चलकर अस्पताल पहुंची प्रसूता,नवजात की मौत

दरअसल मामला कोरबा के बिशुनपुर प्राथमिक शाला का है जहां पदस्थ शिक्षिका अनीता खुटे स्कूल खत्म होने के बाद घर वापस लौट रही थी इसी समय स्कूल के बाहर घात लगाए बैठे आरोपी संजय सूर्यवंशी ने पहले महिला शिक्षिका की स्कूटी रोकी और फिर महिला शिक्षिका के सिर पर डंडे से गंभीर वार कर दिया इस हमले से घबराई शिक्षिका ने गांव में भाग कर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना गांव वालों को दी गांव वालों के द्वारा बीच-बचाव किए जाने और पुलिस को सूचना देने पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया .

ये भी पढ़ें-डेंगू का डंक, भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में 9 मरीज भर्ती

 

बताया जा रहा है कि आरोपी सिरफिरे किस्म का है और इसके पहले भी वह स्कूल में घुसकर कई लोगों से मारपीट और गाली गलौज कर चुका है फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

 

 

वेब डेस्क  IBC24