एनडीए के परिसर में कोविड-19 टीकाकरण शुरू

Ads

एनडीए के परिसर में कोविड-19 टीकाकरण शुरू

  •  
  • Publish Date - January 18, 2021 / 02:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

पुणे, 18 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और सैन्य अस्पताल में 205 स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ताओं के लिए सोमवार को कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत हुई। रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

टीकाकरण की शुरुआत एनडीए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल असित मिस्त्री ने सादे तरीके से की।

विज्ञाप्ति के मुताबिक इस दौरान महामारी का मुकाबला करने के दौरान अपनी कुर्बानी देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों एवं कार्यकर्ताओं को याद किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ सशस्त्र बल हमेशा से दुश्मन का मुकाबला करने लिए अग्रिम मोर्चे पर रहे, चाहे वह दुश्मन की फौज हो या विषाणु। इस परंपरा को कायम रखते हुए एनडीए और उससे संबद्ध स्वास्थ्य संस्थान सैन्य अस्पताल खड़कवासला में सोमवार को करीब 205 प्राथमिकता-1 के उल्लेखित व्यक्तियों जैसे चिकित्सा एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए टीकाकरण की शुरुआत की गई।’’

भाषा धीरज नरेश

नरेश