हरियाणा से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही शराब पकड़ी गई

हरियाणा से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही शराब पकड़ी गई

हरियाणा से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही शराब पकड़ी गई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: January 23, 2021 10:30 am IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 23 जनवरी ( भाषा) ज़िला आबकारी विभाग की टीम ने लालगंज कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर एक ढाबे पर खड़े ट्रक से लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद करने का दावा किया है। विभाग के अनुसार यह शराब हरियाणा से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी।

जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंह ने शनिवार को बताया कि सघन जांच के दौरान शुक्रवार रात वाराणसी लखनऊ हाइवे पर हंडौर गाँव स्थित एक ढाबे पर खड़े एक ट्रक में कोयले के बोरे की आड़ में छिपा कर रखी गयी 296 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। रात में घने कोहरे के कारण चालक फरार हो गया।

सिंह के मुताबिक़ उक्त शराब हरियाणा से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी। बरामद शराब की अनुमानित क़ीमत उन्नीस लाख रुपये है।

मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द शोभना

शोभना


लेखक के बारे में