मध्यप्रदेश के छतरपुर में कांग्रेस के स्थानीय नेता की हत्या

मध्यप्रदेश के छतरपुर में कांग्रेस के स्थानीय नेता की हत्या

मध्यप्रदेश के छतरपुर में कांग्रेस के स्थानीय नेता की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: February 17, 2021 8:51 am IST

छतरपुर (मप्र), 17 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की मंगलवार-बुधवार की दरमयानी रात में कथित तौर पर धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। वह छतरपुर जिले के महाराजपुर सीट के कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के सहयोगी थे।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) कमल कुमार जैन ने बताया, ‘‘घनश्याम पटेल (55) मंगलवार-बुधवार की रात को अपने खेत पर सो रहे थे। सोते में ही किसी ने धारदार हथियार से गला काट कर उनकी हत्या कर दी।’’ उन्होंने कहा कि हत्या का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जैन ने बताया कि सुबह पांच बजे के आसपास ग्रामीणों ने शव देखा। जैन ने बताया कि मामले कि विस्तृत जांच की जा रही है।

इसी बीच, मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित ने घटना को दुखद बताया और कहा, ‘‘ घनश्याम पटेल हमारे पारिवारिक सदस्य जैसा था। हर सुख-दुख में वह हमारे साथ रहता था , उसकी हत्या बहुत दुखद है।’’ उन्होंने कहा कि सभी लोग पटेल को पसंद करते थे। दीक्षित ने राज्य सरकार से पटेल के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com