सीएमओ के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई…देखिए

सीएमओ के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई...देखिए

सीएमओ के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई…देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: May 30, 2019 3:25 am IST

चित्रकूट। मध्यप्रदेश में काली कमाई के कुबरों को पर्दाफाश करने का सिलसिला जारी है। लोकायुक्त लगातार आय से अधिक संपत्ति के खिलाफ  कार्रवाई कर रही है। चित्रकूट में लोकायुक्त की टीम ने  सीएमओ रमाकांत शुक्ला के निजी मकान और सरकारी आवास पर छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। रीवा लोकायुक्त की दो अलग-अलग टीम ने सतना और चित्रकुट में कार्रवाई कर रही है।

पढ़ें- ई टेंडरिंग मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री का करीबी गि…

सीएमओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। कम समय में सीएमओ ने इफरात संपत्ति बना ली है। मकान, जमीनों और बैंक लॉकरों के बारे में टीम जानकारी जुटा रही है। लोकायुक्त ने अब तक की कार्रवाई का अपडेट नहीं दिया है। जांच पूरी होने के बाद मीडिया को जानकारी दी जाएगी।

पढ़ें-इंदौर एयरपोर्ट को मिला अंतरराष्ट्रीय दर्जा, विदेशी हवाई उड़ान का रा…

बता दें इससे पहले टीम ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर के साथ कई जगहों पर छापा मारा था। इंदौर में कार्रवाई के दौरान आईडीए के सब इंजीनियर के घर कार्रवाई में करोडों का खुलासा हुआ था। सब इंजीनियर ने कम समय में बेहिसाब संपत्ति बना ली थी। घर से किलो के भाव में सोने और चांदी के जेवर मिले थे। इसके लाखों रूपए कैश। दो मकान के साथ कई जमीनों की रजिस्ट्री मिली थी। 

मोदी मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से किसे मिलेगा मौका.. देखिए


लेखक के बारे में