महाराष्ट्र: ठाणे में संक्रमण के 1,490 नए मामले आए सामने, 57 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में संक्रमण के 1,490 नए मामले आए सामने, 57 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में संक्रमण के 1,490 नए मामले आए सामने, 57 और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: May 16, 2021 4:20 am IST

ठाणे, 16 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,490 नए मामले सामने आने के बाद जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,99,451 हो गई।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि ठाणे में 57 और मरीजों की संक्रमण से मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,427 हो गई।

उन्होंने बताया कि ठाणे में संक्रमण से मृत्युदर 1.68 प्रतिशत है।

जिला प्रशासन ने संक्रमण के बाद ठीक हुए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या नहीं बताई है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस बीच, पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,02,583 हो गई है और मृतक संख्या बढ़कर 1,856 हो गई है।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में