महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 2,274 नए मामले, 52 की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 2,274 नए मामले, 52 की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 2,274 नए मामले, 52 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: May 8, 2021 4:07 am IST

ठाणे, सात मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 2,274 नए मामले आने से जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,84,769 हो गई।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ये मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए थे।

उन्होंने बताया कि 52 और मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई, जिन्हें मिलाकर जिले में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 7,935 हो गई है।

अधिकारी के मुताबिक, जिले में कोविड-19 से मृत्युदर 1.63 प्रतिशत है।

वहीं, पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 94,483 तक पहुंच गई है, जबकि 1,687 लोगों की जान महामारी से जा चुकी है।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में