महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 285 नए मामले

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 285 नए मामले

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 285 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: February 16, 2021 4:33 am IST

ठाणे, 16 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 285 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,58,030 हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,203 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.41 फीसदी है। वहीं फिलहाल 3,290 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक कुल 2,48,537 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.32 फीसदी हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 से अब तक 45, 538 लोग संक्रमित हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 1,202 है।

भाषा स्नेहा सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में