महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 354 नए मामले, दो और लोगों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 354 नए मामले, दो और लोगों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 354 नए मामले, दो और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: February 15, 2021 5:01 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र) 15 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 354 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,57,745 हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को इन नए मामलों के सामने आने के अलावा कोविड-19 से दो लोगों की मौत भी हो गई, जिससे जिले में मृतक संख्या बढ़कर 6,202 हो गई। यहां कोविड-19 से मृत्यु दर 2.41 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि कुल 2,48,227 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही जिले में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.31 प्रतिशत हो गई।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी 3,316 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

इस बीच, निकटवर्ती पालघर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के अभी तक कुल 45,518 मामले सामने आए हैं और वायरस से 1,201 लोगों की मौत हुई है।

भाषा निहारिका दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में