महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोविड-19 के 369 नए मामले, छह और लोगों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोविड-19 के 369 नए मामले, छह और लोगों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोविड-19 के 369 नए मामले, छह और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: February 18, 2021 4:28 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 18 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 369 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,58,694 हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को वायरस से छह और लोगों की मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 6,214 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.40 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि कुल 2,49,115 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही जिले में मरीजों के ठीक होने की दर 96.30 प्रतिशत हो गई।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी 3,365 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

इस बीच, निकटवर्ती पालघर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के अभी तक कुल 45,559 मामले सामने आए हैं और वायरस से 1,202 लोगों की मौत हुई है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में